गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में बुधवार को 50 गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केशरी व वार्ड पार्षद पूनम चंद कांस्यकार ने गरीब महिलाओं को कंबल देकर की. इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि वे नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के प्रति संकल्पित हैं. साथ ही गरीबों को मिलनेवाले उनके हक व अधिकार के प्रति काफी सजग हैं. उनका प्रयास रहता है कि गरीबों के लिये सरकार द्वारा संचालित योजनायें उन तक पहंचे ताकि गरीबों को इसका लाभ मिले. इस अवसर पर ज्योति प्रकाश, चंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
हरिहरपुर(गढ़वा). समाजसेवी गौरीचरण साहू द्वारा बतोखुर्द गांव में 50 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि गरीबों की सेवा करना उनका लक्ष्य है. नि:स्वार्थ भावना से वे प्रतिवर्ष अपने पिता के पुण्य तिथि के अवसर पर यह कार्यक्रम करते हैं.
सगमा(गढ़वा). प्रखंड के मकरी गांव स्थित सर्वेश्वरी आश्रम समूह के द्वारा 100 कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर आश्रम के संरक्षक बिहारी राम ने बताया कि आश्रम के द्वारा प्रत्येक वर्ष गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है.साथ ही चिकित्सा कैंप के माध्यम से लोगों की सेवा की जाती है. इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, मंत्री अनुप यादव, अशोक यादव, भगवान सिंह, विनोद ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे.
