वार्ड पार्षद ने कंबल बांटे

गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में रविवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. वार्ड पार्षद आरती देवी ने 50 लोगों के बीच नरगिर आश्रम के पास एक सादे समारोह में वितरण किया. इस मौके पर आरती देवी ने कहा कि ठंड को देखते हुए इस वार्ड में कंबल […]

गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में रविवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. वार्ड पार्षद आरती देवी ने 50 लोगों के बीच नरगिर आश्रम के पास एक सादे समारोह में वितरण किया. इस मौके पर आरती देवी ने कहा कि ठंड को देखते हुए इस वार्ड में कंबल का वितरण किया गया है. जनहित के इस तरह के काम में वे कभी पीछे नहीं रहती है.
आगे भी अन्य जरूरतमंदों को कंबल वितरण कराया जायेगा. इस मौके पर वार्ड चार के पार्षद संजय ठाकुर, विनोद प्रसाद, अनिरुद्ध शरण, सत्येंद्र गिरी, मधु कुमार, अर्जुन पासी, गोविंद पासी, पप्पू बघेल, नितेश कुमार, दीनानाथ पासी, गुड्डू पासी, बिटू केसरी,फूलमति देवी, उर्मिला कुंवर, सबिता कुंवर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >