अभिमन्यु व सपना ने बाजी मारी

नि:शक्त छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता नगरऊंटारी : प्रखंड संसाधन केंद्र अधोरा में मंगलवार को नि:शक्त छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नि:शक्त छात्रों के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अभिमन्यु कुमार ने प्रथम, उज्ज्वल ने द्वितीय, विरेंद्र कुमार व विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. छात्राओं […]

नि:शक्त छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

नगरऊंटारी : प्रखंड संसाधन केंद्र अधोरा में मंगलवार को नि:शक्त छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नि:शक्त छात्रों के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अभिमन्यु कुमार ने प्रथम, उज्ज्वल ने द्वितीय, विरेंद्र कुमार व विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

छात्राओं के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में सपना कुमारी ने प्रथम, आरती कुमारी ने द्वितीय प्रिया व प्रतिमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. छात्राओं के लिए आयोजित कुर्सी रेस प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अधोरा की सपना ने प्रथम, मध्य विद्यालय क धवन की सैरूण खातून ने द्वितीय, मध्य विद्यालय नगरऊंटारी की खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

बालक वर्ग में मध्य विद्यालय जतपुरा के अंकित कुमार ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पालेकला के विकास कुमार चौबे ने द्वितीय तथा मध्य विद्यालय नगरऊंटारी के शाहिद आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

टॉफी रेस प्रतियोगिता में शाहिद आलम, सैरूण खातून, सपना कुमारी, अमित कुमार , पेंटिंग प्रतियोगिता में फूलकुमारी, विकास कुमार, दुर्गेश कुमार, गणित रेस प्रतियोगिता में जाबिर अंसारी, फूलकुमारी व माया कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरती, सुमन, योगेश, फुलकुमारी, अमित कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को बीपीओ गोपाल सिंह यादव, शिक्षक सच्चिदानंद पांडेय व शिव नारयण चौबे ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >