सरकार का काम दिख रहा है

गढ़वा : स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा है कि केंद्र व राज्य में सत्ताधारी भाजपा सरकार गरीबों के विकास के लिए दिनरात मेहनत कर रही है. सरकार द्वारा किये गये कार्य धरातल पर दिखने लगे हैं. विपक्ष द्वारा बार-बार टांग अड़ाने के बावजूद कई महत्वकांक्षी योजनाएं प्रारंभ हुई है. श्री तिवारी बुधवार को रंका […]

गढ़वा : स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा है कि केंद्र व राज्य में सत्ताधारी भाजपा सरकार गरीबों के विकास के लिए दिनरात मेहनत कर रही है. सरकार द्वारा किये गये कार्य धरातल पर दिखने लगे हैं. विपक्ष द्वारा बार-बार टांग अड़ाने के बावजूद कई महत्वकांक्षी योजनाएं प्रारंभ हुई है.
श्री तिवारी बुधवार को रंका में 2.72 करोड़ की लागत से बननेवाले रबदा- लुकुमदार पथ(7.5 किमी) तथा 77 लाख रुपये की लागत से बुढ़ापरास से शेष बचे बांदु तक पथ निर्माण(3.2 किमी) के शिलान्यास के मौके पर बोल रहे थे. बांदु बाजार में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की मुख्य समस्या आवागमन की है.
आवागमन बहाल होने से विकास के मार्ग खुलते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए रंका में चिरलंबित इन पथों का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रंका प्रखंड को उपेक्षित रखने का काम किया गया है. लेकिन वे अपने कार्यकाल में इस प्रखंड में विकास के लगातार काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि रंका में जलापूर्ति योजना को लेकर उन्होंने विधानसभा में आवाज उठायी थी. जिसके आलोक में जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू होगी. उन्होंने कहा कि रंका में आनेवाले समय में और भी कई लंबित पथ निर्माण किये जायेंगे. लेकिन बिना ग्रामीणों के सहयोग से कार्य योजना धरातल पर नहीं उतर पायेगी. इसलिये ग्रामीण सहयोग करें.उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकाल के अगले चार वर्षों के लिए कार्य योजना बनी हुई है.
इसमें सभी प्रखंडों में समान रूप से काम करना शामिल है. कार्यक्रम को रंका दक्षिणी की जिप सदस्य उमा देवी, उतरी जिप सदस्य मुरारी यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. जिस पर श्री तिवारी ने कहा कि वे इस पंचायत में सिंचाई कूप एवं छोटे चेकडैमोंके निर्माण के लिए अधिकारियों से बात करेंगे.
ग्रामीणों की मांग हर हाल में पूरी की जायेगी. उपरोक्त के अलावा ग्राम्य अभियंत्रण संगठन के सहायक अभियंता विरेंद्रनाथ चौबे, कनीय अभियंता राजेंद्र सिंह सहित स्थानीय लोगों में बलराम सिंह, कमख्या सिंह, सूर्यनाथ भुईंया, मो खालिद, अरूण मिश्रा, बबलू अंसारी, सुखदेव सिंह, विवेकानंद तिवारी, धर्मेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >