सर्राफा स्वर्णकार संघ ने 100 कंबल वितरित किये

गढ़वा : गढ़वा जिला सर्राफा स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को गढ़वा सदर अस्पताल व बस स्टैंड में 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संघ के संरक्षक राकेश केसरी ने बताया कि स्वर्णकार सर्राफा संघ के द्वारा कड़ाके की पड़ रही ढंड को देखते हुये कंबल वितरण करने का निर्णय लिया […]

गढ़वा : गढ़वा जिला सर्राफा स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को गढ़वा सदर अस्पताल व बस स्टैंड में 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संघ के संरक्षक राकेश केसरी ने बताया कि स्वर्णकार सर्राफा संघ के द्वारा कड़ाके की पड़ रही ढंड को देखते हुये कंबल वितरण करने का निर्णय लिया इसी आलोक में शुक्रवार को 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
उन्होंने बताया कि संघ समय-समय पर गरीबों के लिये विभिन्न कार्यक्रम करती रही है. साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर स्वर्णकार संघ हमेशा बढ़चढ़कर हिस्सा लेता रहा है. श्री केसरी ने कहा कि जिले में कड़ाके की ढंड पड़ रही है, ऐसे में संघ के माध्यम से कुछ ही लोगों को ही सही लाभ देने का प्रयास किया गया है.
और आगे भी अनवरत सामाजिक कार्यों में संघ बढ़चढ़कर हिस्सा लेता रहेगा. तथा गरीबों के हित में योजनाओं को चलाया जायेगा. इा अवसर पर स्र्व्णकार संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर सोनी,मंत्री सुनील केसरी ,विनय सोनी, उदय सोनी,संजय सोनी, गोपाल सोनी, प्रवीण सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >