तोरण द्वार तोड़ा, पोस्टर फाड़ा

आज प्रस्तावित है राष्ट्रीय ब्राह्मण महाधिवेशन, पर कुछ लोगों ने गढ़वा : गढ़वा में पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ब्राह्मण महाधिवेशन के पूर्व इसमें राजनीतिक दखलअंदाजी के प्रयास से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. सम्मेलन रविवार को होना है. लेकिन शुक्रवार की रात समाज के ही कुछ लोगों ने सम्मेलन को लेकर बनाये गये तोरण […]

आज प्रस्तावित है राष्ट्रीय ब्राह्मण महाधिवेशन, पर कुछ लोगों ने

गढ़वा : गढ़वा में पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ब्राह्मण महाधिवेशन के पूर्व इसमें राजनीतिक दखलअंदाजी के प्रयास से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. सम्मेलन रविवार को होना है. लेकिन शुक्रवार की रात समाज के ही कुछ लोगों ने सम्मेलन को लेकर बनाये गये तोरण द्वार एवं मंच पर के पोस्टर को फाड़ डाले.

साथ ही वहां पंडाल लगानेवाले व्यक्तियों को भगा दिया. आयोजन समिति के संयोजक आनंद मोहन तिवारी के साथ धक्का-मुक्की की गयी. इसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. आरोप है कि यह सब विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के इशारे पर उनके व्यक्तियों ने किया है.

इस घटना के बाद आयोजन समिति सहित ब्राह्मण समाज के लोगों ने अलग-अलग बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. अधिकतर लोगों ने घटना की निंदा करते हुए सम्मेलन में व्यवधान डालने के प्रयास की पुरजोर शब्दों में निंदा की तथा कहा कि किसी के कुत्सित प्रयास से सम्मेलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >