पारा शिक्षकों ने मंत्री आवास घेरा

गढ़वा : झारखंड राज्य सहयोगी पारा शिक्षक/शिक्षामित्र द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे के आवास का घेराव किया गया. इस दौरान शिक्षक नेताओं द्वारा श्री दुबे की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला को ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में 15 हजार रुपये मानदेय […]

गढ़वा : झारखंड राज्य सहयोगी पारा शिक्षक/शिक्षामित्र द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे के आवास का घेराव किया गया. इस दौरान शिक्षक नेताओं द्वारा श्री दुबे की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला को ज्ञापन दिया गया.

ज्ञापन में 15 हजार रुपये मानदेय देने, भविष्य निधि कोष का निर्माण करने, 16 दिन का अवकाश देने, पारा शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश देने तथा उनकी सेवा स्थायी करने की मांग की गयी है.

इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पारा शिक्षकों को लेकर राज्य के मंत्री की मंशा साफ नहीं है. यदि उनकी मांग नहीं मानी गयी तो वे करो या मरो का आंदोलन करने के लिए विवश होंगे. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, जिलाध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी, ऋषिकेश पाठक, सुरेंद्र पांडेय, अतुल कुमार सिंह, राजेश नंदन सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, शशिकांत तिवारी, करीब अंसारी, वीरेंद्र यादव, अंबिका चौधरी, सत्यनारायण पांडेय, पिंकू तिवारी, ईश्वरी यादव, आदित्य प्रसाद गुप्ता, आशुतोष शर्मा, मनोज राम, भरदुल राम, नौशाद बारी सिद्दीकी, अरविंद कुमार, सत्येंद्र चंद्रवंशी, हनीफ शेख, अमित सिंह, मंदीप पासवान, कृष्णा राम, विनोद चौधरी, कौशर इकबाल खां, सतीश कुमार गुप्ता, अमरनाथ शर्मा, सुनील चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >