तीन शिक्षकों को बंधक बनाया

– गोविंद प्लस टू उवि में कैरम खेलते पकड़ाये – विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में शिक्षकों को बंद किया गया कमरे में – मौके पर पहुंचे डीइओ से परिषद नेताओं की हुई नोंक झोंक – एक घंटे बाद ताला तोड़ कर निकाले गये शिक्षक गढ़वा : गढ़वा गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में उस समय […]

– गोविंद प्लस टू उवि में कैरम खेलते पकड़ाये

– विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में शिक्षकों को बंद किया गया कमरे में

– मौके पर पहुंचे डीइओ से परिषद नेताओं की हुई नोंक झोंक

– एक घंटे बाद ताला तोड़ कर निकाले गये शिक्षक

गढ़वा : गढ़वा गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में उस समय हंगामा उत्पन्न हो गया, जब कक्षा अवधि के दौरान तीन शिक्षकों को एक कमरे में कैरम खेलते देख आक्रोशित छात्रों ने कमरे का ताला बंद कर उन्हें बंधक बना लिया.

घटना गुरुवार को दोपहर 12 बजे की है, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों ने उक्त कार्रवाई की.

मौके पर उपस्थित विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रितेश चौबे ने बताया कि अभी विद्यालय में परीक्षा चल रही है. ऐसे में शिक्षक अरविंद केसरी, मो एजाज व अभिषेक रंजन कैरम खेल रहे हैं. विद्यालय के छात्रों द्वारा उन्हें इसकी सूचना दी गयी, तो उन्होंने आकर उन्हें कमरे मे बंद किया.

उन्होंने कहा कि जब तक आरडीडीइ नहीं आयेंगे, तब तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलेगा. विद्यालय परिसर में ही बैठक कर रहे डीइओ रामयतन राम को इसकी सूचना दी गयी, तो वे मौके पर पहुंचे और ताला खोलने की बात कही. इससे विद्यार्थी परिषद के लोग भड़क गये. उक्त लोगों ने कहा कि आप विद्यालय परिसर में बैठक कर रहे हैं, बावजूद शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय कैरम खेल रहे हैं. ऐसे में जब तक आरडीडीइ नहीं आयेंगे, ताला नहीं खुलेगा.

इस दौरान विद्यार्थी परिषद के पलामू जिला संयोजक श्वेतांग गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश पासवान व नगर मंत्री आयुष तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने जम कर नारेबाजी की. एक घंटे बाद विद्यालय के ही दूसरे छात्रों ने ताला तोड़ कर शिक्षकों को बाहर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >