मामले निबटाने में गढ़वा को तीसरा स्थान मिला

राष्ट्रीय लोक अदालत में 9263 मामलों का निष्पादन 23 नवंबर को लगा था लोक अदालत गढ़वा : झारखंड में लोक अदालत के माध्यम से मामला निबटाये जाने में गढ़वा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. 23 नवंबर को व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में कुल 9263 मामलों का निष्पादन हुआ. जबकि 7.50 करोड़ […]

राष्ट्रीय लोक अदालत में 9263 मामलों का निष्पादन

23 नवंबर को लगा था लोक अदालत

गढ़वा : झारखंड में लोक अदालत के माध्यम से मामला निबटाये जाने में गढ़वा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. 23 नवंबर को व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में कुल 9263 मामलों का निष्पादन हुआ. जबकि 7.50 करोड़ रुपये के ऋण वसूली पर समझौता किया गया. इसमें 3.76 करोड़ रुपये की वसूली भी उसी दिन हो गयी.

पत्रकार वार्ता में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के इस महत्वपूर्ण सफलता पर झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डीएन पटेल ने गढ़वा जिले को शुभकामना संदेश भेजा है.

शुभकामना संदेश में गढ़वा अदालत के जुड़े न्यायिक पदाधिकारी व विधि कर्मी के अलावा उपायुक्त सहित प्रशासनिक इकाई के सभी संबंधित लोगों को बधाई दी है. श्री सिंह ने बताया कि लोक अदालत के अवसर पर मोटरवाहन दुर्घटना के पीड़ित सहित अन्य मामलों में 5.64 लाख रुपये का चेक संबद्ध पक्षों को दिया गया. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बैंक, वन विभाग, उत्पाद विभाग, अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय, बीएसएनएल सहित कई विभागों के मामले निष्पादित किये गये.

इधर झारखंड में लोक अदालत के माध्यम से मामला निबटाये जाने में गढ़वा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

जबकि इसमें चतरा को प्रथम एवं रांची जिला को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. पत्रकार वार्ता में विधिक प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार पांडेय भी उपिस्थत थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >