लाभुकों के बीच 85.40 लाख वितरित

गढ़वा : मझिआंव प्रखंड स्थित खजुरी मध्यम जलाशय योजना में डूब क्षेत्र की भूमि का मुआवजा दिया गया. उपायुक्त आरपी सिन्हा ने 80 लाभुकों के बीच 85.40 लाख रुपये चेक के माध्यम से प्रदान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि खजुरी सिंचाई योजना का कार्य तेज गति से किया जा रहा है. जल्द ही […]

गढ़वा : मझिआंव प्रखंड स्थित खजुरी मध्यम जलाशय योजना में डूब क्षेत्र की भूमि का मुआवजा दिया गया. उपायुक्त आरपी सिन्हा ने 80 लाभुकों के बीच 85.40 लाख रुपये चेक के माध्यम से प्रदान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि खजुरी सिंचाई योजना का कार्य तेज गति से किया जा रहा है.

जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व 62 लाभुकों के बीच 1.40 करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं. इस प्रकार अब तक कुल 2.25 करोड़ का वितरण किया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि शेष अन्य संबंधित लाभुकों की सूची की छानबीन की जा रही है और उन्हें भी राशि दे दी जायेगी. इस अवसर पर नगरउंटारी एसडीओ सत्येंद्र कुमार एवं मझिआंव बीडीओ गुलाम समदानी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >