ग...सभी वर्गों का मिल रहा है समर्थन : प्रतिमा देवी

ग…सभी वर्गों का मिल रहा है समर्थन : प्रतिमा देवी 23जीडब्ल्यूपीएच5-जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा करती प्रतिमा देवी भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर जिला परिषद पूर्वी क्षेत्र के प्रत्याशी प्रतिमा देवी ने सोमवार को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क चलाकर अपने पक्ष में बल्लेबाज छाप क्रमांक दो पर मुहर लगाकर मतदान करने की अपील […]

ग…सभी वर्गों का मिल रहा है समर्थन : प्रतिमा देवी 23जीडब्ल्यूपीएच5-जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा करती प्रतिमा देवी भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर जिला परिषद पूर्वी क्षेत्र के प्रत्याशी प्रतिमा देवी ने सोमवार को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क चलाकर अपने पक्ष में बल्लेबाज छाप क्रमांक दो पर मुहर लगाकर मतदान करने की अपील की है. इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव मैदान में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों का आशीर्वाद लेकर और क्षेत्र के विकास को लक्ष्य बनाकर उतरी हैं. उन्होंने कहा कि उनका चुनावी मुद्दा क्षेत्र का समुचित विकास है. खेतों में हरियाली लाकर किसानों के हाथों को मजबूत करना, क्षेत्र के जर्जर सड़कों का निर्माण कराना, अस्पताल में चिकित्सकों की पदस्थापना कराना, गांवों-कस्बों तक बिजली पहुंचाना उनका उद्देश्य है. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे जात-पात से ऊपर उठकर मतदान करें और ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करें जो क्षेत्र के विकास के लिए लगनशील हो. प्रतिमा देवी जनसंपर्क के दौरान कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन व सहयोग मिल रहा है. इस मौके पर नारद मुणि बैठा, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, राजेश्वर भुइयां, दुदुन सिंह, विमलेश यादव, राजेंद्र यादव, दल्लू यादव, नरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >