कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव बाजार निवासी सह कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता (47वर्ष) का निधन हो गया. वे पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे और रांची में उनका इलाज हो रहा था. उनके निधन की खबर मिलते ही बाजार इलाके में शोक की लहर फैल गयी. उनके निधन पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बबन सिंह, पूर्व अध्यक्ष सीताराम दुबे, चेंबर के मनोज कमलापुरी, अशोक कमलापुरी, उमा कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, गणेश कुमार सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त की है.
कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक
कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव बाजार निवासी सह कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता (47वर्ष) का निधन हो गया. वे पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे और रांची में उनका इलाज हो रहा था. उनके निधन की खबर मिलते ही बाजार इलाके में शोक की लहर फैल गयी. […]
