3..ग..पहले मतदान, फिर जलपान

3..ग..पहले मतदान, फिर जलपान22जीडब्लूपीएच24-छतीसगढ़ की सीमा से सटे गड़िया बूथ पर कतार में खड़े मतदाताबड़गड़(गढ़वा). रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए उग्रवाद प्रभावित बड़गड़ के अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की कतार सुबह छह बजे से ही लगनी शुरू हो गयी थी. जबकि इस समय पूरी तरह से मौसम साफ भी नहीं […]

3..ग..पहले मतदान, फिर जलपान22जीडब्लूपीएच24-छतीसगढ़ की सीमा से सटे गड़िया बूथ पर कतार में खड़े मतदाताबड़गड़(गढ़वा). रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए उग्रवाद प्रभावित बड़गड़ के अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की कतार सुबह छह बजे से ही लगनी शुरू हो गयी थी. जबकि इस समय पूरी तरह से मौसम साफ भी नहीं हुआ था. यहां तक कि छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गड़िया मतदान केंद्र पर भी यही स्थिति थी. जो मतदाता शुरू होने के निर्धारित सात बजे के समय पर अपने बूथ पहुंचे, उन्हें लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी. इसलिए कि वे कतार में काफी पीछे हो चुके थे. उत्साही मतदाताओं ने कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान होगा. जलपान तो रोज समय पर ही करना है, लेकिन मतदान का मौका वर्षों बाद मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >