उर्मिला देवी ने जनसंपर्क किया

उर्मिला देवी ने जनसंपर्क किया रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा से जिला परिषद सदस्य की उम्मीदवार उर्मिला देवी ने प्रखंड के हरहे, चेटे, सुली, पटसर, गोरया करम, रमकंडा, रक्शी, बिराजपुर, बरवा, दुर्जन, बैरिया, बलिगढ़ सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिह्न कोट छाप पर लोगों से मतदान […]

उर्मिला देवी ने जनसंपर्क किया रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा से जिला परिषद सदस्य की उम्मीदवार उर्मिला देवी ने प्रखंड के हरहे, चेटे, सुली, पटसर, गोरया करम, रमकंडा, रक्शी, बिराजपुर, बरवा, दुर्जन, बैरिया, बलिगढ़ सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिह्न कोट छाप पर लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी गांवों का संपूर्ण विकास ही उनकी प्राथमिकता है. रमकंडा प्रखंड को सभी क्षेत्रों में विकास कर लोगों की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए उनके पास एक रोड मैप है. यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है, तो वे इस काम को करके दिखायेंगी. जनसंपर्क अभियान में उनके साथ कल्लू पांडेय, रविंद्र प्रसाद, संजय कुमार दुबे, संजय प्रसाद, मनीष कुमार, फागु भुईंया, अखिलेश राम, दुर्गा सिंह, विक्रम राम, राकेश राम, अनोरा देवी, सीमा देवी, चंद्रमानि देवी, लखमानी देवी, सरयू सिंह सहित काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >