एक बार पुन: मौका दें: लीलावती देवी रमकंडा(गढ़वा). पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में रमकंडा पंचायत से निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी सुनील पासवान की पत्नी लीलावती देवी ने पंचायत के विभिन्न टोलों में संपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिह्न हारमोनियम छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की. इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यो का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने पंचायत का समुचित विकास करने का काम किया है. जनता के हर सुख-दुख में वे शामिल रही हैं. यही कारण है कि उन्हें जनता के हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सूची में पंचायत के सभी गांवों का पूर्ण विकास तथा वहां पेयजल, स्वास्थ्य एवं सिंचाई की व्यवस्था कराना है. इस मौके पर रामकृपाल यादव, राकेश तिवारी, मनोज पासवान, गणेश राम, अवधेश सिंह, तपेश्वर सिंह, मुन्ना प्रसाद, संजय सिंह, सुरेंद्र राम, अखिलेश मोची, बाबूलाल साव, फुला कुंवर, मीना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
एक बार पुन: मौका दें: लीलावती देवी
एक बार पुन: मौका दें: लीलावती देवी रमकंडा(गढ़वा). पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में रमकंडा पंचायत से निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी सुनील पासवान की पत्नी लीलावती देवी ने पंचायत के विभिन्न टोलों में संपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिह्न हारमोनियम छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की […]
