बुनियादी समस्याओं को दुरुस्त करूंगी: प्रतिमा

बुनियादी समस्याओं को दुरुस्त करूंगी: प्रतिमा भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर जिला परिषद पूर्वी क्षेत्र की प्रत्याशी प्रतिमा देवी ने आधा दर्जन गांव में नुक्का सभा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने अपने पक्ष में बल्लेबाज छाप क्रमांक 2 पर मुहर लगाकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी करने की अपील की. नुक्का सभा के […]

बुनियादी समस्याओं को दुरुस्त करूंगी: प्रतिमा भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर जिला परिषद पूर्वी क्षेत्र की प्रत्याशी प्रतिमा देवी ने आधा दर्जन गांव में नुक्का सभा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने अपने पक्ष में बल्लेबाज छाप क्रमांक 2 पर मुहर लगाकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी करने की अपील की. नुक्का सभा के दौरान प्रतिमा देवी ने कहा कि यह क्षेत्र काफी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है और उपेक्षित रहा है. क्षेत्र के विकास को लेकर जनता ने उन्हें इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने के लिए खड़ा किया है, अब जनता की बारी है. जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो वे क्षेत्र के विकास में जनता के साथ मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायेंगी.उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र की बेटी व बहु हैं और सभी से सहयोग की अपील है. अगर जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो वे क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, सिंचाई को प्राथमिकता देंगी साथ ही क्षेत्र में रोजगार का सृजन कर पलायन को रोकने में अपनी महती भूमिका निभायेंगी. इस मौके पर दुदुन सिंह, विमलेश यादव,प्रभु ठाकुर, उदय यादव,ब्रजेश यादव,जयनाथ यादव,नथुनी ठाकुर,जयनाथ सिंह खरवार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >