व्यक्तत्वि विकास पर कार्यशाला का आयोजन

व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन 20जीडब्लूपीएच20-प्रशिक्षण देते दिलीप मंगराज20जीडब्लूपीएच19-उपस्थित छात्रायेंप्रतिनिधि,गढ़वा: गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को आइक्यूएसी के द्वारा व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. नैक द्वारा महाविद्यालय को प्रमाण पत्र मिलने के लिए विशाल टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार दिलीप मंगराज ने उपस्थित शिक्षकों व छात्राओं को प्रशिक्षण दिया. इस दौरान […]

व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन 20जीडब्लूपीएच20-प्रशिक्षण देते दिलीप मंगराज20जीडब्लूपीएच19-उपस्थित छात्रायेंप्रतिनिधि,गढ़वा: गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को आइक्यूएसी के द्वारा व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. नैक द्वारा महाविद्यालय को प्रमाण पत्र मिलने के लिए विशाल टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार दिलीप मंगराज ने उपस्थित शिक्षकों व छात्राओं को प्रशिक्षण दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया गया.उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में शिक्षकों को नयी तकनीक के माध्यम से शिक्षा देनी होगी. इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है. श्री मंगराज ने कहा कि छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें अपने व्यक्तित्व का विकास करना होगा ताकि वे आज के परिवेश में अपना लक्ष्य को हासिल कर सकें. इस मौके पर नैक के नोडल पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रभारी प्राचार्य डॉ संयुक्ता सिंह,अंजुला कुमारी,रेणु त्रिवेदी,डॉ रिंकु सिंह, डॉ भारती सिंह, डॉ शीला,डॉ गीता,अशोक पाठक, अरविंद सिंह, शिक्षकेतर कर्मचारी राकेश कुमार, नीता सिंह, कौशलेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >