गरीबों के साथ अन्याय हुआनगरऊंटारी (गढ़वा). झाविमो नेता नईम खलीफा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि गरीबों के बीच राशन कार्ड बांटने की बात एक पहेली बन कर रह गयी है. जिन गरीबों को अतिरिक्त बीपीएल से अनाज व अन्य लाभ मिल रहा था वह भी छीन लिया गया. चेचरिया पंचायत में कई बार बीपीएलधारियों व गरीबों का सर्वेक्षण करा कर नाम सूचीबद्ध कराया गया, लकिन आज तक सही आकलन नहीं हो सका, बल्कि सूची से गरीबों का नाम ही हटा दिया गया. गरीबों का नाम सूची से हटा कर उनके साथ अन्याय किया गया है. जरूरतमंद गरीबों का हक छीना जा रहा है. अगर गरीबों को हक नहीं मिला तो झाविमो आंदोलन के लिए बाध्य होगी.
गरीबों के साथ अन्याय हुआ
गरीबों के साथ अन्याय हुआनगरऊंटारी (गढ़वा). झाविमो नेता नईम खलीफा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि गरीबों के बीच राशन कार्ड बांटने की बात एक पहेली बन कर रह गयी है. जिन गरीबों को अतिरिक्त बीपीएल से अनाज व अन्य लाभ मिल रहा था वह भी छीन लिया गया. चेचरिया पंचायत में कई बार […]
