प्रत्याशियों को मिला चुनाव चह्नि

प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न रमना(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन के पश्चात शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी दयानंद कारजी ने मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया. इस मौके पर कुल11 पंचायत सभी मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया […]

प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न रमना(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन के पश्चात शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी दयानंद कारजी ने मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया. इस मौके पर कुल11 पंचायत सभी मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया. साथ ही प्रखंड में प्रखंड में कुल 12 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं. इनमें टंडवा के वार्ड नौ से सुचिता देवी, गम्हरिया के वार्ड चार से किसमतिया देवी, वार्ड 11 से संजय कुमार सिंह, बुलका पंचायत के वार्ड एक से रामजी परहिया, वार्ड तीन से राजमतिया देवी, भागोडीह पंचायत के वार्ड 12 से मंजू देवी, सिलीदाग पंचायत के वार्ड नौ से आनबीता देवी, मड़वनिया वार्ड एक से धनवती देवी, वार्ड चार से अनिता देवी, वार्ड 11 से बरती देवी, वार्ड 12 से सीमा देवी, कर्णपुरा के वार्ड एक से सिंधु कुमारी के नाम शामिल हैं. इन सभी को शनिवार को प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >