सिलिंडर विस्फोट में घर ध्वस्त सगमा (गढ़वा). सगमा प्रखंड के मकरी गांव में खाना बनानेवाले छोटे गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद उसमें विस्फोट हो गया. इससे रामधनी साव का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. समाचार के अनुसार रामधनी की पत्नी उषा देवी दिन में 11 बजे खाना बना रही थी. इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव होने लगा. गैस बंद करने के प्रयत्न के दौरान उसमें आग लग गयी और विस्फोट हो गया. विस्फोट होने के पूर्व उषा देवी को उसके पुत्र आनंद कुमार ने खींच कर बाहर निकाल दिया. इससे वह बच गयी. लेकिन इस घटना में उसका खपरैल घर विस्फोट से उड़ गया. साथ ही घर में रखे गये खाने-पीने के सामान, अनाज, कपड़ा जलकर राख हो गये.
सिलिंडर वस्फिोट में घर ध्वस्त
सिलिंडर विस्फोट में घर ध्वस्त सगमा (गढ़वा). सगमा प्रखंड के मकरी गांव में खाना बनानेवाले छोटे गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद उसमें विस्फोट हो गया. इससे रामधनी साव का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. समाचार के अनुसार रामधनी की पत्नी उषा देवी दिन में 11 बजे खाना बना रही थी. […]
