भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया थाना के परो निवासी देवराज सिंह की पत्नी मैत्री देवी (25 वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. शव पास के जंगल से बरामद किया गया. समाचार के अनुसार देवराज सिंह ने दूसरी शादी की थी.
इसके बाद से उसका पहली पत्नी मैत्री देवी के साथ संबंध ठीक नहीं था. वह उसके साथ मारपीट भी करता था. शुक्रवार की शाम को भी उसके साथ मारपीट की गयी. इससे आहत मैत्री ने जंगल में जाकर फांसी लगा ली. पुलिस ने मैत्री देवी का शव साड़ी से लटका हुआ पाया. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया है.
