जीप घर में घुसा, दो घायल

रंका (गढ़वा) : गढ़वा-रंका मार्ग स्थित नारायणपुर गांव में एक कमांडर जीप (जेएच07ए-1113) असंतुलित होकर एक घर में घुस गयी. घटना मंगलवार की है. इस दुर्घटना में जीप चालक राजेंद्र सिंह एवं उसमें सवार ललिता कुमारी नामक युवती घायल हो गये. दोनों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त […]

रंका (गढ़वा) : गढ़वा-रंका मार्ग स्थित नारायणपुर गांव में एक कमांडर जीप (जेएच07ए-1113) असंतुलित होकर एक घर में घुस गयी. घटना मंगलवार की है. इस दुर्घटना में जीप चालक राजेंद्र सिंह एवं उसमें सवार ललिता कुमारी नामक युवती घायल हो गये. दोनों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार उक्त जीप रंका थाना के तेतरडीह गांव से बरात लेकर मझिआंव जा रही थी. गढ़वा पहुंचने से पूर्व नारायणपुर गांव के पास असंतुलित होकर सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की गुमटी को तोड़ते हुए उनके घर में घुस गयी. जीप के धक्के से गुमटी एवं घर क्षतिग्रस्त हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >