दूसरे चरण के पहले दिन 115 नामांकन..2गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के नामांकन के प्रथम दिन शुक्रवार को 115 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. पहले दिन जिला परिषद पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. इसमें भवनाथपुर से वर्तमान जिप सदस्य उमेंद्र यादव की पत्नी अनिता प्रकाश, केतार से प्रदीप साव तथा ज्वाला प्रसाद, नगरउंटारी से रीना देवी तथा सगमा से विनय कुमार यादव के नाम शामिल हैं. द्वितीय चरण में नगरउंटारी, धुरकी, सगमा, भवनाथपुर, केतार एवं खरौंधी प्रखंड में नामंाकन हो रहे हैं. खरौंधी प्रखंड में पहले दिन किसी भी पद के लिए एक भी नामंाकन नहीं हुये. जबकि केतार में वार्ड पार्षद पद के लिए पांच नामांकन दाखिल किये गये. इसके अलावे सगमा में आठ,धुरकी में छह, भवनाथपुर में 24, नगरउंटारी में 67 नामांकन हुए.धुरकी में छह नामांकन धुरकी प्रखंड में मुखिया पद के लिए तीन तथा वार्ड पार्षद पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किये गये. मुखिया में खाला से शशि प्रसाद व सदाकत अली तथा खुटिया से मो इस्लाम ने नामांकन पत्र दाखिल किया. यहां मुखिया पद के लिए 15 तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 50 नामांकन पत्र दाखिल किये गये.सगमा में आठ नामाकंन सगमा प्रखंड में मुखिया के लिए तीन तथा वार्ड पार्षद के लिए पांच नामांकन दाखिल किये गये. मुखिया के लिए सगमा से राजमुनी यादव, अर्चना जायसवाल तथा सोनडीहा से अनिता देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके अलावा मुखिया पद के लिए 10 तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 42 नामांकन पत्र बेचे गये.भवनाथपुर से 24 नामांकन भवनाथपुर प्रखंड से पहले दिन 24 नामांकन हुए. इसमें वार्ड पार्षद के 17 तथा मुखिया के सात शामिल है. मुखिया पद के लिए मकरी पंचायत से प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, विधायक भानू प्रताप शाही के निजी सचिव धनंजय साह, आलोक यादव व रामनिवास यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किये.
दूसरे चरण के पहले दिन 115 नामांकन..2
दूसरे चरण के पहले दिन 115 नामांकन..2गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के नामांकन के प्रथम दिन शुक्रवार को 115 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. पहले दिन जिला परिषद पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. इसमें भवनाथपुर से वर्तमान जिप सदस्य उमेंद्र यादव की पत्नी अनिता प्रकाश, केतार से प्रदीप […]
