कभी भी बड़ी घटना घट सकती है रंका पथ पर गढ़वा-रंका पथ पर अन्नराज घाटी के पास स्थित है पुलियापथ धंस कर हो चुकी है पूरी तरह से जर्जर30जीडब्लूपीएच8-इस तरह धस रही है पुलिया30जीडब्लूपीएच9-ऐसे गुजर रहे हैं इस पुलिया से होकर वाहनप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित अन्नराज नवाडीह घाटी के पास स्थित पुलिया कभी भी धंस सकती है. इसके धंसने का मतलब है कि यहां एक बड़ी दुर्घटना घट सकती है. झारखंड और छत्तीसगढ़ दो राज्यों को जोड़नेवाली यह पुलिया होने के कारण इस पुलिया से होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. सैकड़ों की संख्या में अन्य मालवाहक ट्रकों के अलावा प्रतिदिन करीब 400 की संख्या में बॉक्साइट गाड़ियां चलती हैं. आश्चर्य है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन अधिकारी एवं सभी दलों के नेता भी गुजरते हैं. बावजूद इस धंसे हुए पुल को शीघ्र बनाने की मांग न तो आजतक नहीं की गयी और न ही पथ निर्माण विभाग के अभियंता अभी तक इसको लेकर गंभीर हुए. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही यह पुल एक भारी वाहन के गुजरने के दौरान धंस गया था. इसके कारण उस दिन इस महत्वपूर्ण पथ पर चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. इसे किसी तरह से मरम्मत कर फिर आवागमन बहाल किया गया. लेकिन पुन: पुलिया की जो स्थिति हो गयी है, वह कई जगहों पर भारी वजन से दरार होकर अलग होती जा रही है. इसके कारण यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है. बावजूद अभी तक इसके लिए पथ निर्माण विभाग से कोई ठोस पहल की शुरुआत नहीं की जा सकी है.
कभी भी बड़ी घटना घट सकती है रंका पथ पर
कभी भी बड़ी घटना घट सकती है रंका पथ पर गढ़वा-रंका पथ पर अन्नराज घाटी के पास स्थित है पुलियापथ धंस कर हो चुकी है पूरी तरह से जर्जर30जीडब्लूपीएच8-इस तरह धस रही है पुलिया30जीडब्लूपीएच9-ऐसे गुजर रहे हैं इस पुलिया से होकर वाहनप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित अन्नराज नवाडीह घाटी के पास स्थित पुलिया कभी भी […]
