39 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रखंड के 12 पंचायतों के 43.327 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. नगरऊंटारी प्रखंड में कुल 12 पंचायत हैं. इन पंचायतों में कुल 140 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जो 84 भवनों में स्थित है. भौगोलिक स्थिति को देखते हुए 12 कलस्टर व 23 सेक्टर बनाया गया है. प्रखंड के इन 12 पंचायतों में 23,407 पुरुष व 19920 महिला मतदाता हैं. प्रत्येकप पंचायत के पंचायत मुख्यालय में कलस्टर बनाया गया है. प्रत्येक पंचायत में दो-दो सेक्टर बनाये गये हैं. एक सेक्टर में छह-सात मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें. कलस्टर कुंबाखूर्द ग्राम स्थित मध्य विद्यालय विलासपुर स्थित पंचायत भवन हलिवंता में मवि हलिवंता पीपरडीह पंचायत में स्थित मवि चितविश्राम पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नरही पंचायत में प्राथमिक विद्यालय नरही कुशडंड, पिंडरिया पाटगढ़, भोजपुर, कधवन व कोलझिंकी पंचायत मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय को कलस्टर बनाया गया है. प्रखंड के 12 पंचायतों में कुल 140 मतदान केंद्र हैं जिनमें 39 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील व 101 मतदान केंद्र संवेदनशील है. प्रखंड में एक भी मतदान केंद्र सामान्य नहीं है.
39 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है
39 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रखंड के 12 पंचायतों के 43.327 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. नगरऊंटारी प्रखंड में कुल 12 पंचायत हैं. इन पंचायतों में कुल 140 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जो 84 भवनों में स्थित है. भौगोलिक स्थिति को देखते हुए […]
