दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में लूट की घटना से दहशत

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में लूट की घटना से दहशतकांडी (गढ़वा). कांडी में रघुनाथजी पेट्रोल पंप में लूट के बाद लोग दहशत में हैं. विशेषकर व्यवसायी वर्ग ज्यादा परेशान है. उनका कहना है कि इस तरह की घटना पर अंकुश नहीं लगा, तो लुटेरे कांडी बाजार में भी घुसकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे […]

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में लूट की घटना से दहशतकांडी (गढ़वा). कांडी में रघुनाथजी पेट्रोल पंप में लूट के बाद लोग दहशत में हैं. विशेषकर व्यवसायी वर्ग ज्यादा परेशान है. उनका कहना है कि इस तरह की घटना पर अंकुश नहीं लगा, तो लुटेरे कांडी बाजार में भी घुसकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं. मालूम हो कि कांडी में हाल ही में पेट्रोल पंप खुला है. इसके पूर्व लोगों को पेट्रोल के लिए मझिआंव या फिर गढ़वा जाना पड़ता था. मंगलवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप लूट लिये जाने से लोग आश्चर्यचकित होने के साथ दहशत में भी हैं. पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर विजय प्रसाद सोनी घटना के बाद काफी दुखी व भयभीत हैं. कर्मचारी भी आगे काम करने में भय महसूस कर रहे हैं. जबतक लुटेरे गिरफ्तार नहीं किये जाते, तबतक पुलिस प्रशासन के लिए यह चुनौती ही है. पेट्रोल पंप के कर्मचारी संजय एवं राजेश ने दावा किया है कि उनलोगों ने कुछ लुटेरों को पहचान लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >