उप महाप्रबंधक ने निरीक्षण कियाफोटो – निरीक्षण करते उपप्रबंधक व अन्य.नगरऊंटारी (गढ़वा). पूर्व मध्य रेल मंडल धनबाद के उप महाप्रबंधक बीबी सिंह ने चोपन गढ़वा रोड रेलखंड पर स्थित नगरऊंटारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उपमहाप्रबंधक के स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक इंद्रमणि प्रकाश व समाजसेवी विकास स्वदेशी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. निरीक्षण के क्रम में उपमहाप्रबंनधक ने स्टेशन में हो रहे रंग रोगन व अन्य कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने उपमहाप्रबंधक को स्टेशन में पेयजल की समस्या से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि दो घंटे ही पानी उपलब्ध होता है. पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया कूप सूखने के कगार पर है. इस संबंध में उपमहाप्रबंधक ने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का निदान किया जायेगा. उन्होंने कर्मियों के आवास व उनके ग्रेड की जानकारी स्टेशन प्रबंधक से लिया. निरीक्षण के बाद उपमहाप्रबंधक ने नगरउंटारी स्टेशन में आरक्षण प्रणाली की शुरुआत करने सहित बिजली व्यवस्था की बात पर उन्होंने कहा कि कार्य प्रारंभ है, शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि हाइ प्लेटफॉर्म में दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जायेगा. रेलवे के हाजीपुर जोन के जीएम के आने की सूचना पर उपमहाप्रबंधक कार्य का अवलोकन कर रहे थे. निरीक्षण के दौरान धानबाद के सीनियर डीएसटीइ अमरेंद्र सिंह, स्टेशन मास्टर राम अवतार प्रसाद, केके सिंह, आलोक कुमार सहित रेलवेकर्मी उपस्थित थे.
उप महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया
उप महाप्रबंधक ने निरीक्षण कियाफोटो – निरीक्षण करते उपप्रबंधक व अन्य.नगरऊंटारी (गढ़वा). पूर्व मध्य रेल मंडल धनबाद के उप महाप्रबंधक बीबी सिंह ने चोपन गढ़वा रोड रेलखंड पर स्थित नगरऊंटारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उपमहाप्रबंधक के स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक इंद्रमणि प्रकाश व समाजसेवी विकास स्वदेशी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. निरीक्षण […]
