स्कूल में पौधरोपण किया गया

स्कूल में पौधरोपण किया गयाफोटो – वृक्षारोपण करते रेंजर व पपड़िया बाबा.नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के सुलसुलिया ग्राम स्थित मध्य विद्यालय व शिव मंदिर परिसर में वन विभाग द्वारा मंगलवार को पौधरोपण किया गया. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्यामाचरण तिवारी व श्री श्री 108 पपड़िया महंत बाबा मनमोहन दास ने संयुक्त रूप से विद्यालय व शिव […]

स्कूल में पौधरोपण किया गयाफोटो – वृक्षारोपण करते रेंजर व पपड़िया बाबा.नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के सुलसुलिया ग्राम स्थित मध्य विद्यालय व शिव मंदिर परिसर में वन विभाग द्वारा मंगलवार को पौधरोपण किया गया. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्यामाचरण तिवारी व श्री श्री 108 पपड़िया महंत बाबा मनमोहन दास ने संयुक्त रूप से विद्यालय व शिव मंदिर परिसर में लगभग 50 फलदार पौधे लगाये. इस अवसर पर रेंजर श्यामाचरण तिवारी ने कहा कि वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलित रहेगा तथा प्रदूषण रुकेगा. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से एक-एक वृक्ष लगाने व उसे बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्य किया जा रहा है. विभाग द्वारा उन्नत किस्म के पौधे लगाये जा रहे हैं. विद्यालय व मंदिर परिसर में आंवला, बरगद, जामुन, हर्रे, बहेरा, सागवान सहित अन्य पौधे लगाये गये. इस अवसर पर उपस्थित श्री श्री 108 श्री पपड़िया बाब ने भी लोगों से पौधा लगाने की अपील करते हुए वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम की सराहना की. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राकेश चौबे, फॉरेस्टर काशीनाथ सिंह, वनरक्षी लेयाकत अंसारी, अखिलेश पांडेय, नगीना सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, राजेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >