1..बेहतर कार्य कर रहा है वनवासी कल्याण केंद्रवनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 26जीडब्लूपीएच7-झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ करते अलखनाथ पांडेय व अन्यप्रतिनिधि, गढ़वा. वनवासी कल्याण केंद्र का जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को स्थानीय बालिका मवि के मैदान में किया गया. केंद्र के जिलाध्यक्ष रामबिलास केसरी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जला कर व झंडी दिखा कर किया. इस प्रतियोगिता में 12 प्रखंडों के 300 प्रतिभागी प्रखंड स्तर के प्रतियोगिता से चयन कर यहां आये हैं. यहां से चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उदघाटन के बाद संबोधित करते हुए अलखनाथ पांडेय ने कहा कि कम खर्च में वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है. यह काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि पूरे मनोयोग के साथ अपने खेलों का प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करें.उन्होंने कहा कि खेल में रोजगार के अपार संभावनाएं हैं. सरकार ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को नौकरी देने की घोषणा की है. बालिका उवि के शिक्षक रेयाज अहमद ने कहा कि जीवन में खेल की बड़ी अहमियत है. विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र की यह पहल काफी सराहनीय है. कार्यक्रम का संचालन वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत सह संगठन मंत्री कैलाश उरांव, विभाग सहायक रामजी उरांव, जिला संगठन मंत्री सुमन उरांव, सचिव कमल केसरी, कोषाध्यक्ष मनोज केसरी, उपाध्यक्ष अनिल बिहारी, रामाशंकर सिंह, अवधेश कुशवाहा, विजय सिंह आदि उपस्थित थे.
1..बेहतर कार्य कर रहा है वनवासी कल्याण केंद्र
1..बेहतर कार्य कर रहा है वनवासी कल्याण केंद्रवनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 26जीडब्लूपीएच7-झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ करते अलखनाथ पांडेय व अन्यप्रतिनिधि, गढ़वा. वनवासी कल्याण केंद्र का जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को स्थानीय बालिका मवि के मैदान में किया गया. केंद्र के जिलाध्यक्ष रामबिलास केसरी की अध्यक्षता में […]
