दूसरे चरण की अधिसूचना 29 कोगढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 29 अक्तूबर को जारी होगी. इसको लेकर हलचल शुरू हो गयी है. दूसरे चरण में कुल 688 बूथों पर मतदान होंगे. इसमें खरौंधी के 103, केतार के 102, भवनाथपुर के 172, नगरऊंटारी के 140, धुरकी के 111 व सगमा के 60 बूथों पर चुनाव संपन्न होंगे. दूसरे चरण के नामांकन कार्य को लेकर उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने सभी प्रखंडों के निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देशित किया है. 29 को ही चुनाव की अधिसूचना सभी प्रखंडों में जारी की जायेगी. इन प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपर समाहर्ता संजय कुमार व पंचायत समिति सदस्य के लिए नगरऊंटारी एसडीओ राजेश कुमार साह के यहां नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. जबकि मुखिया एवं वार्ड पार्षद पद के लिए संबंधित प्रखंड में ही नामांकन पत्र दाखिल होंगे.
दूसरे चरण की अधिसूचना 29 को
दूसरे चरण की अधिसूचना 29 कोगढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 29 अक्तूबर को जारी होगी. इसको लेकर हलचल शुरू हो गयी है. दूसरे चरण में कुल 688 बूथों पर मतदान होंगे. इसमें खरौंधी के 103, केतार के 102, भवनाथपुर के 172, नगरऊंटारी के 140, धुरकी के 111 व सगमा के 60 […]
