27 को नामांकन करेंगे सुशील सन्हिा

27 को नामांकन करेंगे सुशील सिन्हा भंंडरिया (गढ़वा). भंडरिया से पंचायत समिति सदस्य के संभावित प्रत्याशी सुशील कुमार सिन्हा के आवास पर तिमुथियुस कुजूर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में चुनाव की चर्चा की गयी. उपस्थित लोगों ने श्रीसिन्हा को प्रत्याशी बनाये जाने के पक्ष में समर्थन दिया. श्री सिन्हा ने 27 अक्तूबर को […]

27 को नामांकन करेंगे सुशील सिन्हा भंंडरिया (गढ़वा). भंडरिया से पंचायत समिति सदस्य के संभावित प्रत्याशी सुशील कुमार सिन्हा के आवास पर तिमुथियुस कुजूर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में चुनाव की चर्चा की गयी. उपस्थित लोगों ने श्रीसिन्हा को प्रत्याशी बनाये जाने के पक्ष में समर्थन दिया. श्री सिन्हा ने 27 अक्तूबर को अपने नामांकन के दौरान भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की. बैठक में पंचायत के नौका, बंजारी, मरदा, भंडरिया, सिकरिया आदि गांव के लोग उपस्थित थे. इसमें मुख्य रूप से झगरू मिंज, प्रहलाद तिवारी, रामकृपाल जायसवाल, डेविड मिंज, रोविन्सन कच्छप, बावन सिंह, मुन्द्रिका प्रजापति, वंशीधर केशरी, प्रवीण सिन्हा, कौशल सिंह, शिवनाथ सिंह, विमल मांझी, राजेन्द्र तिर्की आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >