ओके...सत्य की जीत का प्रतीक है दशहरा : एसपी

अोके…सत्य की जीत का प्रतीक है दशहरा : एसपी 25 जीडब्लूपीएच 5-रावण दहन कार्यक्रम मंचासीन एसपी, कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट व एसडीओ25 जीडब्लूपीएच 6-कार्यक्रम को देखने के लिये उमड़ी भीड़गढ़वा. दशहरा के मौके पर मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के तत्वावधान में स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस […]

अोके…सत्य की जीत का प्रतीक है दशहरा : एसपी 25 जीडब्लूपीएच 5-रावण दहन कार्यक्रम मंचासीन एसपी, कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट व एसडीओ25 जीडब्लूपीएच 6-कार्यक्रम को देखने के लिये उमड़ी भीड़गढ़वा. दशहरा के मौके पर मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के तत्वावधान में स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आतिशबाजी की गयी. पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट कैलाश आर्य, डिप्टी कमांडेंट बीके सिंह व एसडीओ असीत किस्पोट्टा ने रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले में आग लगायी. अतिथियों ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. यह त्योहार हमें बुराई त्याग कर अच्छाई अपनाने की सीख देता है. फैंस क्लब के संयोजक परेश कुमार तिवारी ने कहा कि श्री ठाकुर द्वारा पिछले वर्ष से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, राजेश गुप्ता, कमलेश कुमार, रंथा राज, रवि अग्रवाल, कंचन साहू, आशीष अग्रवाल, बैजू कुमार, विनोद गुप्ता, जितेंद्र चौधरी आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी. मौके पर बीडीओ सीओ हरिशंकर बारिक, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरंजन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >