ग...ओके..दो स्कूटर लकड़ी जब्त

ग…अोके..दो स्कूटर लकड़ी जब्तफोटो – बरामद लकड़ी के साथ रेंजर व वनकर्मी.नगरऊंटारी (गढ़वा). वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्यामाचरण तिवारी ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को धुरकी वन क्षेत्र से अवैध रूप से लाये जा रहे सेमल का पटरा तथा पटरा लाने में उपयोग किये जा रहे दो स्कूटर को जब्त किया है. स्कूटर […]

ग…अोके..दो स्कूटर लकड़ी जब्तफोटो – बरामद लकड़ी के साथ रेंजर व वनकर्मी.नगरऊंटारी (गढ़वा). वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्यामाचरण तिवारी ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को धुरकी वन क्षेत्र से अवैध रूप से लाये जा रहे सेमल का पटरा तथा पटरा लाने में उपयोग किये जा रहे दो स्कूटर को जब्त किया है. स्कूटर से लाये जा रहे पटरा का अनुमानिद मूल्य 50-50 हजार रुपये बताया जाता है. इस संबंध में जानकारी देते हुए वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्यामाचरण तिवारी ने बताया कि धुरकी वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी काट कर नगरऊंटारी के विभिन्न जगहों पर लाये जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर बरडीहा ग्राम के समीप स्कूटर पर लाद कर लाये जा रहे पटरा को जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि जैसे ही तस्करों की नजर उन पर पड़ी वे स्कूटर छोड़ कर भाग गये. उन्होंने बताया कि दोनों स्कूटर पर सेमर का लगभग 5-5 पटरा लदा था, जिसे जब्त कर वन कार्यालय लाया गया है. छापामारी में फॉरेस्टर काशी सिंह, वनरक्षी लेयाकत अंसारी, नगिना सिहं, सत्यनाराण प्रसाद, राजेंद्र सिंह व अन्य वनर्कमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >