1...ग..ओके...पहले दिन नौ प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र(फोटो)

1…ग..अोके…पहले दिन नौ प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र(फोटो) पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी 23जीडब्ल्यूपीएच12- नामांकन पत्र खरीदती उमा देवी23जीडब्ल्यूपीएच13- नामांकन पत्र खरीदते अनिरुद्ध सिंह प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा जिले में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही प्रथम चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. चार […]

1…ग..अोके…पहले दिन नौ प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र(फोटो) पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी 23जीडब्ल्यूपीएच12- नामांकन पत्र खरीदती उमा देवी23जीडब्ल्यूपीएच13- नामांकन पत्र खरीदते अनिरुद्ध सिंह प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा जिले में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही प्रथम चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. चार चरणों में से प्रथम चरण में जिले के भंडरिया, बड़गड़, रंका, रमकंडा एवं चिनियां प्रखंड चुनाव संपन्न होंगे. नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिला परिषद के छह पदों के लिए कुल नौ नामांकन फार्म बेचे गये. समाहरणालय स्थित पंचायती राज विभाग के कार्यालय में रंका से वर्तमान जिप सदस्य उमा देवी ने रंका दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र क्रय किया. इसके अलावा शकुंतला देवी पति हरदास सिंह ने भी इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिये नामांकन पत्र खरीदा है.पहले रंका में जिप सदस्य का पद एक था, जबकि इस बार दक्षिणी व उतरी दो क्षेत्र बना दिये गये हंै. इनमंे दक्षिणी अजजा महिला एवं उतरी अनारक्षित है. रंका उतरी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 से देवेंद्र तिवारी, अनिरुद्ध सिंह व साबिर अंसारी ने नामांकन पत्र खरीदा. जबकि चिनिया निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 से वर्तमान जिप सदस्य मुंगा सिंह की पत्नी देवंती देवी ने नामांकन पत्र क्रय किया. पहले चिनिया जिप सदस्य का पद अजजा अन्य के लिए था. जबकि इस बार अजजा महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है. प्रथम दिन इसके अलावा भंडरिया निर्वाचन क्षेत्र 24 से रामजीत सिंह, वर्तमान जिप सदस्य हीरवंती देवी ने नामांकन पत्र क्रय किया. भंडरिया को भी इस बार अजजा अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. जबकि पिछली बार अजजा महिला के लिए था. इसी तरह बड़गड़ निर्वाचन क्षेत्र संख्या 25 के लिए रमेश सोनी ने नामांकन पत्र क्रय किया. बड़गड़ जिप सदस्य का पद अनारक्षित अन्य है. 30 तक बेचे जायेंगे नामांकन पत्रप्रथम चरण में पांच प्रखंडों के लिए 30 अक्तूबर तक नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने की तिथि घोषित की गयी है. इस बीच 24 व 25 अक्तूबर को कार्यालय बंद रहने के कारण नामांंकन पत्र खरीदे व जमा नहीं किये जा सकेंगे. जिप सदस्य के लिए जिला पंचायती राज विभाग के कार्यालय से नामांकन पत्र बेचे जा रहे हैं. जबकि अपर समाहर्ता के कार्यालय में इसे जमा किये जायेंगे. प्रथम दिन नौ नामांकन प्रपत्र खरीदे गये, लेकिन एक भी जमा नहीं किये गये. सोमवार से इसमें तेजी आने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >