मंत्री ने किया भंडारा का उदघाटन 19जीडब्ल्यूपीएच 13- गढ़देवी मुहल्ला में भंडारा का उदघाटन करते रामचंद्र चंद्रवंशी गढ़वा. शहर के गढ़देवी मुहल्ला स्थित जय मां शेरावाली भंडारा का सोमवार को उदघाटन किया गया. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने सप्तमी तिथि के अवसर पर दीप जला कर व नौ कन्याओं को भोजन कराकर भंडारा का उदघाटन कराया. इस मौके पर श्री चंद्रवंशी ने भंडारा के आयोजकों का इस बात के लिए सराहना की कि वे लगातार 15 वर्ष से शारदीय नवरात्र के अवसर पर भंडारा का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व है. इस पर्व के माध्यम से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि कभी भी बुराई को प्रोत्साहित नहीं करें. इस मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, जवाहर पासवान, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, डॉ एम यासीन अंसारी, रामविलास प्रसाद, रामजी पासवान, अनिता दत्त, संजय ठाकुर, जय मां शरोवाली भंडारा के अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर सहित समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.
मंत्री ने किया भंडारा का उदघाटन
मंत्री ने किया भंडारा का उदघाटन 19जीडब्ल्यूपीएच 13- गढ़देवी मुहल्ला में भंडारा का उदघाटन करते रामचंद्र चंद्रवंशी गढ़वा. शहर के गढ़देवी मुहल्ला स्थित जय मां शेरावाली भंडारा का सोमवार को उदघाटन किया गया. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने सप्तमी तिथि के अवसर पर दीप जला कर व नौ कन्याओं को भोजन कराकर भंडारा […]
