आज की जरूरत है कंप्यूटर : विजयालक्ष्मीनगरऊंटारी (गढ़वा). एनएच प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रगति इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर सेंटर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि जिप सदस्य विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि इस संस्थान के खुल जाने से छात्र-छात्राअों को कंप्यूटर की शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. सही मार्ग दर्शन मिले, तो यहां के छात्र-छात्राएं किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा आवश्यक है. प्रखंड प्रमुख लता देवी ने कहा कि बच्चों के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है. प्रगति इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर सेंटर बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देकर बच्चों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है. संस्था के निदेशक कामरान अंसारी ने कहा कि यहां के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमीन ही है. बस जरूरत है सही तरीके से उन्हें तकनीकी जानकारी देने की.इस अवसर पर छात्र-छात्राअों द्वारा एक से बढ़ कर एक गीत, नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहनाकी. कार्यक्रम में शामिल प्रतभागियों में आरती सोनी को प्रथम तनु कुमारी को द्वितीय, शिवानी कुमारी को तृतीय तथा बेस्ट परफॉरमेंस के लिए इंजामुलहक को पुरस्कृत किया गया.इस अवसर पर पूर्व सदर तस्लीम खान, कमल कृष्णा कुमार एनएच प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के सचिव अोबैदुल्लाह हक, मो नईम खलीफा, कादिर हुसैन अंसारी, सुनील कुमार,सूरत अली अंसारी, देवनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन महताब अंसारी ने किया.
आज की जरूरत है कंप्यूटर : विजयालक्ष्मी
आज की जरूरत है कंप्यूटर : विजयालक्ष्मीनगरऊंटारी (गढ़वा). एनएच प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रगति इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर सेंटर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि जिप सदस्य विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि इस संस्थान के खुल जाने से छात्र-छात्राअों को कंप्यूटर की शिक्षा के लिए बाहर […]
