मजदूरों ने मामला दर्ज करायागढ़वा. केतार थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के मजदूरों ने रायपुर (छतीसगढ़) की पटेल कंपनी पर मजदूरी नहीं देने का मामला दर्ज कराया है. श्रम अधीक्षक प्रभु तुरी के पास नावाडीह गांव के मजदूर शोभन बैठा, तिलकधारी विश्वकर्मा, रंजीत बैठा, मुन्ना विश्वकर्मा, मुरारी विश्वकर्मा, नन्हकु बैठा, रिंकू बैठा, राकेश बैठा, रामप्रवेश बैठा, मंटू बैठा, नंदू बैठा आदि ने आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि धुरकी के सिवरी गांव निवासी राकेश बैठा एवं शैलेश चंद्रवंशी उन्हें एक कंपनी में काम करने के लिये ले गये थे. जहां उनलोगों से मजदूरी करायी गयी, लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. इसी तरह रमना थाना के गरदा गांव निवासी रामजी परहिया एवं उमेश परहिया ने भी हारादाग के शिवनारायण साव पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें मजदूरी के लिए बेंगलुरु ले गये, लेकिन उन्हें वहां पूरी मजदूरी नहीं दी गयी. उन्होंने मजदूरी दिलाने की मांग की है. इस संबंध में श्रम अधीक्षक प्रभु तुरी ने कहा कि वे संबंधित बिचौलियों को वे नोटिस भेजेंगे और भुगतान करायेंगे. उन्होंने कहा कि बिचौलिये ही कंपनी से पैसा लेकर मजदूरों को नहीं देते हैं. यदि फिर भी भुगतान नहीं हुआ, तो मामला दर्ज कराया जायेगा.
मजदूरों ने मामला दर्ज कराया
मजदूरों ने मामला दर्ज करायागढ़वा. केतार थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के मजदूरों ने रायपुर (छतीसगढ़) की पटेल कंपनी पर मजदूरी नहीं देने का मामला दर्ज कराया है. श्रम अधीक्षक प्रभु तुरी के पास नावाडीह गांव के मजदूर शोभन बैठा, तिलकधारी विश्वकर्मा, रंजीत बैठा, मुन्ना विश्वकर्मा, मुरारी विश्वकर्मा, नन्हकु बैठा, रिंकू बैठा, राकेश बैठा, रामप्रवेश […]
