ग…अोके…झामुमो का धरना सात कोफोटो (2). प्रेसवार्ता में उपस्थित कन्हैया चौबे व अन्य.नगरऊंटारी (गढ़वा). अकाल के सवाल पर झामुमो ने सात अक्तूबर को अायोजित प्रदर्शन की तैयारी पूर कर ली है. जन प्रदर्शन में अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 हजार पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक व किसान-मजदूरों के शामिल होेने की संभावना है. उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोरचा के नेता कन्हैया चौबे ने अनिकेत पैलेस स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि अनुमंडल के विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान किसानों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश देखा गया. उन्होंने कहा कि अकाल को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित रैली व जन प्रदर्शन एेतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अकाल, बिजली, पेयजल, पशुअों के चारा की समस्या से कराह रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा – कन्हैया तुम संघर्ष करो- यह लड़ाई हमारी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता ने इस समस्या के निदान के लिए संघर्ष को पूरे मन से समर्थन दिया है. जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान ने कहा कि जनप्रदर्शन में किसान अपने कृषि संयंत्र व पार्टी कार्यकर्ता पारंपरिक हथियार तीर-धनुष के साथ शामिल होंगे.यह आंदोलन नहीं बल्कि जनप्रदर्शन व्रत के रूप में होगा. उन्होंने इस आंदोलन की सफलता व अकाल क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने की मांग को लेकर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता से शामिल होने के लिए अपील किया है. प्रेस वार्ता में देवेंद्र चौबे, सीताराम पासवान उपस्थित थे.
ग...ओके...झामुमो का धरना सात को
ग…अोके…झामुमो का धरना सात कोफोटो (2). प्रेसवार्ता में उपस्थित कन्हैया चौबे व अन्य.नगरऊंटारी (गढ़वा). अकाल के सवाल पर झामुमो ने सात अक्तूबर को अायोजित प्रदर्शन की तैयारी पूर कर ली है. जन प्रदर्शन में अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 हजार पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक व किसान-मजदूरों के शामिल होेने की संभावना है. उक्त बातें […]
