ग..अोके..ग्रामीणों ने प्रखंडकर्मियों को बनाया बंधक बीडीओ-सीओ एक महीने से थे गायब, ग्रामीणों में रोष6जीडबलूपीएच10-बंधक बने कर्मी6जीडबलूपीएच11-ग्रामीणों से वार्ता करते थाना प्रभारी प्रतिनिधि, रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर अधिकारियों के गायब रहने से आक्रोशित हो प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी. इस दौरान कार्यालय में पहले से मौजूद मनरेगाकर्मी करीब एक घंटे तक बंधक बने रहे. अपराह्न तीन बजे अलग-अलग गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने जब बीडीओ व सीओ को गायब पाया, तो वे हंगामा करने लगे. इस दौरान प्रखंड कार्यालय में ताला बंद कर दिया गया, जिससे अंदर काम कर रहे रोजगार सेवक समता कच्छप, सुनील कुमार, मनोज सिंह, पीयोडर कच्छप, सहायक नुमान अंसारी, लोक शिक्षक केंद्र के प्रखंड समन्वयक विनय यादव आदि फंसे रहे. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा कर ताला खुलवाया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से बीडीओ व अंचल कर्मी प्रखंड में नहीं आ रह हैं. जिससे विद्यार्थियों का जाति,आय व निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. इससे पढ़नेवाले छात्र छात्रवृति सहित कई सुविधाओं से वंचित हो जा रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अंचलकर्मी इन प्रमाण पत्रों को बनाने के एवज में ग्रामीणों से अवैध वसूली भी करते हैं. पैसा नहीं देनेवाले ग्रामीणों के फार्म को कोने में फेंक दिया जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड के दूर दराज के क्षेत्रों से ग्रामीण कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन प्रखंडकर्मी के नहीं रहने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है. मंगल दिवस होने के बाद भी बीडीओ व अंचलकर्मी गायब हैं. बीडीओ व सीओ के नहीं आने से प्रखंडकर्मी भी मनमाने ढंग से आते-जाते हैं. इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर समस्याओं का सामाधान करेंगे. इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ जावेद अनवर ईदरिशी ने कहा कि मामले की जानकारी थाना प्रभारी से मिली है. मोबाइल से बीडीओ को निर्देश दे दिया दिया गया है. बुधवार से सुचारू रूप से कार्य होंगे. इस अवसर पर ग्रामीण श्रवण प्रसाद, राजकिशोर यादव, भरदुल यादव, संतोष पासवान, जितेंद्रं पासवान, कांग्रेसी यादव, अनिल भुइयां, दीपक प्रसाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, बंधन उरांव, अशोक पाल आदि ग्रामीण मौजूद थे.
ग..ओके..ग्रामीणों ने प्रखंडकर्मियों को बनाया बंधक
ग..अोके..ग्रामीणों ने प्रखंडकर्मियों को बनाया बंधक बीडीओ-सीओ एक महीने से थे गायब, ग्रामीणों में रोष6जीडबलूपीएच10-बंधक बने कर्मी6जीडबलूपीएच11-ग्रामीणों से वार्ता करते थाना प्रभारी प्रतिनिधि, रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर अधिकारियों के गायब रहने से आक्रोशित हो प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी. इस दौरान कार्यालय में पहले से मौजूद मनरेगाकर्मी करीब एक […]
