एनएच निर्माण के लिए पांच अक्तूबर का अल्टीमेटम

गढ़वा : झाविमो नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने नेशनल हाइवे-75 को लेकर पांच तक का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया है. पूर्व मंत्री श्री केसरी ने उपायुक्त से मिलकर आग्रह किया कि यदि पांच तक एनएच का कार्य पूरा नहीं हुआ तो वे 12अक्तूूबर को डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर […]

गढ़वा : झाविमो नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने नेशनल हाइवे-75 को लेकर पांच तक का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया है.
पूर्व मंत्री श्री केसरी ने उपायुक्त से मिलकर आग्रह किया कि यदि पांच तक एनएच का कार्य पूरा नहीं हुआ तो वे 12अक्तूूबर को डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर एनएच-75 के रांची सचिवालय कार्यालय में तालाबंदी करेंगे. साथ ही उच्च न्यायालय में नये सिरे से जनहित याचिका दायर करेंगे.
श्री केसरी ने उपायुक्त को बताया कि पूर्व में उनकी ओर से दायर किये गये जनहित याचिका के आलोक में संवेदक ने उच्च न्यायालय को आश्वस्त किया था कि 31 मार्च 2014 तक एनएच के कार्य को निष्पादित कर दिया जायेगा. लेकिन निर्धारित तिथि तक नहींकिया गया
इससे यह साबित होता है कि एनएच संवेदक ने उच्च न्यायालय को भी गुमराह करने का कार्य किया है. यदि पांच अक्टूबर तक नहीं हुआ तो वे नये सिरे से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे. उपायुक्त से मिलनेवालो में श्री केसरी के अलावा नइम खलीफा, उमाशंकर कुमार के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >