गोदरमाना(गढ़वा) :महेंद्रा एंड महेंद्रा के गोदरमाना शाखा की पहली वर्षगांठ मंगलवार को मनायी गयी. इस अवसर पर महेंद्रा के महाप्रबंधक प्रमोद श्रीवास्तव ने केट काट कर ग्राहकों का अभिनंदन किया. मौके पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विगत एक साल में गोदरमाना शाखा से 151 गाड़ियों की बिक्री हुई है. इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों का आभार जताया. महिंद्रा का वाहन खरीदने पर किसानों को विशेष लाभ देने की योजना बनायी गयी है.
इसके तहत किसानों को 80 हजार तक का लाभ मिल सकता है. वहीं महेंद्रा उदय स्कीम के अंतर्गत सभी व्यावसायिक वाहनों के चालकों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी किया जायेगा. इस अवसर पर सुधीर कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार, राजमुनी विश्वकर्मा, रविकांत ठाकुर, राजगीर प्रसाद, मुकेश प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.
