केतार (गढ़वा) : थाना अंतर्गत धंगरडीहा गांव से लड़की को बाहर ले जाकर बेचने का मामला प्रकाश में आया है. समाचार के अनुसार धंगरडीहा निवासी कृष्णा सिंह की18 वर्षीय पुत्री अजीता कुमारी मंगलवार को 10 बजे दिन से अचानक गायब हो गयी. खाफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका.
इसके बाद बाहर से काम कर लौट रहे मजदूर रवि सिंह, मुन्ना सिंह, अकेश सिंह, गोपाल उरांव व सोमनाथ सिंह ने नगर रेलवे स्टेशन पर पड़ोसी राकेश साव के साथ अजीता को देखने की बात कही. इसके बाद राकेश लड़की को दूसरे युवक को सौंप कर वापस घर लौट आया.
इधर चार दिन के बाद भी अजीता के घर वापस नहीं होने के बाद ग्रामीणों के दबाव में राकेश ने अजीता को बेचने की बात स्वीकारी तथा खोजबीन करने निकल पड़ा. इस घटना को लेकर लड़की की मां फरहुलिया देवी, बहन सबिता देवी व अनिता कुमारी तथा भाई प्रमुख कुमार, परदु कुमार व सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है.
