वाहन ने कुचला, छह घंटे एनएच जाम रहा

नगरऊंटारी (गढ़वा) : राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 75) पर विलासपुर स्थित आरटीओ बैरियर के निकट सोमवार की सुबह 6.30 बजे बकरी लदे पिकअप वैन से कुचल कर दिनेश गुप्ता के पुत्र रंजन गुप्ता (13) की मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों […]

नगरऊंटारी (गढ़वा) : राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 75) पर विलासपुर स्थित आरटीओ बैरियर के निकट सोमवार की सुबह 6.30 बजे बकरी लदे पिकअप वैन से कुचल कर दिनेश गुप्ता के पुत्र रंजन गुप्ता (13) की मौत हो गयी.

घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शव के साथ एनएच 75 को जाम कर दिया. लगभग छह घंटे तक आवागमन ठप रहा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार व इंदिरा आवास देने के आश्वासन के बाद जाम हटा.

आक्रोशित ग्रामीणों ने साप्ताहिक बाजार भी बंद करा दिया था. आरटीओ बैरियर में चल रहे निर्माण कार्य को भी बंद करा दिया. दिन के 12.30 बजे के बाद जाम हटा. आक्रोशित लोगों ने विलासपुर चौक को भी जाम कर दिया था. लोगों ने मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये नकद, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व सड़क निर्माण के ठेकेदार पाटिल कंस्ट्रक्शन पर हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग कर रहे थे.

जाम स्थल पर सगमा प्रखंड के जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, पंचायत के मुखिया अशोक राम, नव जवान संघर्ष मोरचा के लक्ष्मण राम, विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी, राम रेखा पासवान, जितेंद्र यादव, समाज सेवी राजेंद्र यादव, भाकपा माले के कामेश्वर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >