कमीशन मांग रहे जेइ छह घंटे तक बंधक बने

गढ़वा : जाटा गांव के लोगों ने गुरुवार को जिला जल व स्वच्छता मिशन प्रकल्प के जिला समन्वयक व कनीय अभियंता साकेत कुमार सिंह को छह घंटे तक बंधक बनाया. ग्रामीणों का आरोप है कि श्री सिंह शौचालय निर्माण के बकाये भुगतान के एवज में 20 फीसदी कमीशन मांग रहे थे. मौके पर पहुंचे थाना […]

गढ़वा : जाटा गांव के लोगों ने गुरुवार को जिला जल व स्वच्छता मिशन प्रकल्प के जिला समन्वयक व कनीय अभियंता साकेत कुमार सिंह को छह घंटे तक बंधक बनाया. ग्रामीणों का आरोप है कि श्री सिंह शौचालय निर्माण के बकाये भुगतान के एवज में 20 फीसदी कमीशन मांग रहे थे.
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरंजन कुमार व पीएचइडी के कनीय अभियंता सिकंदर प्रसाद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने बंधक पदाधिकारी को छोड़ा. जिला समन्वयक श्री सिंह सुबह सात बजे जाटा गांव में बने शौचालय का निरीक्षण करने जाटा गांव पहुंचे थे.
ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास इस बात का सबूत है कि श्री सिंह उनसे शौचालय के भुगतान के लिए दो-दो हजार रुपये घूस मांग रहे हैं. ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित लोगों को ऑडियो टेप भी सुनाया. ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि जब तक सक्षम पदाधिकारी यहां पहुंच कर उन्हें आश्वस्त नहीं करते कि उनका पैसा कब मिलेगा, तब तक उन्हें रिहा नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >