गढ़वा में 805 मीटर लंबा पुल चालू

गढ़वा : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से शनिवार को कोयल नदी पर बने मझिआंव-ऊंटारी पुल का फीता काट कर उदघाटन किया. 805 मीटर लंबे इस पुल की लागत 24 करोड़ है. झारखंड प्रदेश का अब तक का यह सबसे लंबा पुल है. इस […]

गढ़वा : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से शनिवार को कोयल नदी पर बने मझिआंव-ऊंटारी पुल का फीता काट कर उदघाटन किया. 805 मीटर लंबे इस पुल की लागत 24 करोड़ है.

झारखंड प्रदेश का अब तक का यह सबसे लंबा पुल है. इस पुल का शिलान्यास मधु कोड़ा सरकार ने वर्ष 2008 में किया था. पुल को बनने में पूरे सात वर्ष लग गये. इस पुल के बनने से गढ़वा और पलामू दोनों जिले के लोग रेल व सड़क मार्ग से करीब हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >