रमना के युवक की हरियाणा में मौत

रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड के बहियारखुर्द निवासी शोभी यादव का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव उर्फ गुड्डू यादव मजदूर की मौत हरियाणा के गुड़गांव में हो गयी. वह दो माह पूर्व चेरी कंपनी में काम करने गया था. शनिवार को काम करते समय दिनेश यादव 60 फीट ऊपर से गिर गया. इससे मौके पर ही उसकी […]

रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड के बहियारखुर्द निवासी शोभी यादव का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव उर्फ गुड्डू यादव मजदूर की मौत हरियाणा के गुड़गांव में हो गयी. वह दो माह पूर्व चेरी कंपनी में काम करने गया था. शनिवार को काम करते समय दिनेश यादव 60 फीट ऊपर से गिर गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. तीन दिन बाद मंगलवार की सुबह उसका शव बहियारखुर्द लाया गया. शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उप प्रमुख अखिलेश पासवान, नसंमो के प्रखंड अध्यक्ष रवि मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, रामसकल पासवान, भाजपा के डॉ एसडी खान, रोहित वर्मा ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >