सेलकर्मी ने व्यवसायी की पिटाई की

भवनाथपुर(गढ़वा). सेलकर्मी सुशील चौबे ने एक फल व्यवसायी की पिटाई कर दी. उसे बचाने पहुंचे उसके भाई को कार से धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को लेकर दुकानदार का भाई ने थाना में मामला दर्ज कराया है. समाचार के अनुसार मंगलवार को टाउनशिप शोपिंग सेंटर में फल दुकानदार अरविंद कुमार […]

भवनाथपुर(गढ़वा). सेलकर्मी सुशील चौबे ने एक फल व्यवसायी की पिटाई कर दी. उसे बचाने पहुंचे उसके भाई को कार से धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को लेकर दुकानदार का भाई ने थाना में मामला दर्ज कराया है. समाचार के अनुसार मंगलवार को टाउनशिप शोपिंग सेंटर में फल दुकानदार अरविंद कुमार ने एक सेलकर्मी हरेकृष्णा साह व सुशील चौबे से फल खाने को कहा इस बात से चिढ़ कर सुशील चौबे ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. अपने भाई को पिटता देख अरविंद का बड़ा भाई चरितर उसे बचाने आया. इसी बीच सुशील चौबे ने उसे कार से धक्का मार कर घायल कर दिया. चरितर को सिर में गंभीर चोट लगी है. उसे इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. घायल द्वारा घटना को लेकर स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है. अरविंद ने बताया कि सुशील चौबे और हरेकृष्णा साह उसके दुकान पर आकर खड़े हुए तो उसने हरेकृष्णा से फल खरीदने का आग्रह किया. इसी बीच सुशील चौबे उसके साथ मारपीट करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >