1236 दावों की जांच 10 से

उपायुक्त ने वन अधिकार अधिनियम को लेकर बैठक की गढ़वा. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने वन अधिकार अधिनियम क ो लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से दावों की जांच करने के निर्देश दिये. इसके लिए 10 जुलाई से प्रखंडवार जांच की […]

उपायुक्त ने वन अधिकार अधिनियम को लेकर बैठक की गढ़वा. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने वन अधिकार अधिनियम क ो लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से दावों की जांच करने के निर्देश दिये. इसके लिए 10 जुलाई से प्रखंडवार जांच की तिथि निर्धारित की गयी. एक जून से 14 जून तक चले विशेष अभियान के तहत वन भूमि पट्टे के दावों के लिए 1236 नये आवेदन आये हैं. उपायुक्त ने 20 जुलाई तक सभी आवेदनों की धरातलीय जांच पूरी करने को कहा. इस अवसर पर आदिम जनजाति के आवेदकों एवं सामुदायिक पट्टा के लिए आवेदन करनेवालों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. बैठक में अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये गये. इस अवसर पर अपर समाहर्ता संजय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी जर्नादन राम, डीएफओ सहित सभी बीडीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >