चतरा सांसद सुनील सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 6जीडब्ल्यूपीएच8-मंच पर बैठे सांसद सुनील सिंह व अन्य गढ़वा. चतरा के भाजपा सांसद सुनील सिंह का गढ़वा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. भाजपा सांसद गढ़वा भाजपा जिला कार्यालय पहंुचे, जहां जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का स्वागत किया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं के उचित मान-सम्मान को प्रति संकल्पित है. बिना कार्यकर्ता के संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती है. इसलिए कार्यकर्ताओं को उदासीन होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, पुल-पुलिया आदि को सरकार प्राथमिकता से ले रही है. एक वर्ष के अंदर मूलभूत समस्याआंे का समाधान कर लिया जायेगा. मीडिया प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि सांसद सुनील सिंह गढ़वा जिला कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करने यहां आये थे. इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चौबे, शिव कुमार पांडेय, प्अनंत प्रताप देव, गिरेंद्रनाथ पांडेय, राजू सिंह, घुरन राम, विवेकानंद तिवारी, हरेंद्र दुबे, आनंद दुबे आदि उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय ने किया.
कार्यकर्ता को मिलेगा मान-सम्मान : सांसद
चतरा सांसद सुनील सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 6जीडब्ल्यूपीएच8-मंच पर बैठे सांसद सुनील सिंह व अन्य गढ़वा. चतरा के भाजपा सांसद सुनील सिंह का गढ़वा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. भाजपा सांसद गढ़वा भाजपा जिला कार्यालय पहंुचे, जहां जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का स्वागत किया. इस […]
