युवा राजद ने स्थापना दिवस मनाया

गढ़वा. युवा राजद के जिलाध्यक्ष सुरज सिंह की अध्यक्षता में राजद क ा 19वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजद क ी स्थापना गरीब, दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़ों को उनका हक व अधिकार दिलाने के लिये किया गया था. बीते वषोंर् में पार्टी ने अपने उद्देश्यों में काफी हद तक […]

गढ़वा. युवा राजद के जिलाध्यक्ष सुरज सिंह की अध्यक्षता में राजद क ा 19वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजद क ी स्थापना गरीब, दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़ों को उनका हक व अधिकार दिलाने के लिये किया गया था. बीते वषोंर् में पार्टी ने अपने उद्देश्यों में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है. उन्हांेने कहा कि युवा राजद जिला में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान शीघ्र प्रारंभ करेगा. इसे लेकर जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसके माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा. मौके पर उपस्थित युवा जिला सचिव विनय कांस्यकार ने स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज सभी को संकल्प लेना होगा कि आनेवाले दिनों में संगठन को और मजबूत और धारदार बनाकर गरीबों को न्याय दिलाने का काम करेंगे. इस मौके पर युवा राजद के दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >